प्रेम जीवन का विशुद्ध रस । प्रेम माधुरी जी का सान्निध्य जंहा अमृत के प्याले पिलाए जाते है ।प्रेम माधुर्य वेबसाइट से हमारा प्रयास है कि इस से एक संवेदना जागृत हो ।

Showing posts with label sangeet. Show all posts
Showing posts with label sangeet. Show all posts

Wednesday, August 22

आंखे बंद करूँ या खोलूं

आंखे बंद करूँ या खोलूं
मुझको दर्शन दे देना .
दर्शन दे देना, साईं मुझे
दर्शन दे देना ..
मैं नाचीज़ हूँ बन्दा तेरा
तू सबका दाता है .
तेरे हाथ मैं सारी दुनिया
मेरे हाथ मैं क्या है
तुझको देखूं जिसमे एसा
दर्पण दे देना ..
आंखे बंद करूँ या .........

मेरे अन्दर तेरी लहरें
रिश्ता है सदियों का .
जैसे इक नाता होता है
सागार का नादुयों का .
करूँ साधना तेरी केवल
साधना दे देना ..
आंखे बंद करूँ या .........


हम सब हैं सितायें तेरी sai_face
हम सब राम तुम्हारे .
तेरी कथा सुनते जायेंगे
बाबा तेरे सहारे .
इस जंगल में चाहे लाखों
रावण दे देना ..
आंखे बंद करूँ या .........


मेरी मांग बड़ी साधारण
मन में आते रहियो .
हर इक साँस के पीछे अपनी
जलक दिखलाते रहियो .
नाम तेरा ले आखिर तक
वो धड़कन दे देना

आँखे बंद करूँ या .........
Share:

रोके ना हमें संसार.......

रोके ना हमें संसार.......
हमें साईं ने बुलाया है  .

अब कौन करे इनकार,
हमें साईं ने बुलाया है ..
मिला हमको सन्देश,
चलो दाता के देश .

पहनो चोला बस एक,
देखो बदलो ना भेस  .
लो हमसे बढ़ाकर प्यार,
हमें साईं ने बुलाया है ..
रोके ना हमें संसार.......


क्या ख़ुशी की ख़ुशी ,
क्या हमें गम का गम  .
जब तक है दम में दम,
चलते जायेंगे हम .
अब दूर नहीं दरबार,
हमें साईं ने बुलाया है ..
रोके ना हमें संसार.......

चाहे गाडी रुके,
चाहे तूफ़ान चले .
चाहे बादल उड़े,
चमके बिजली भले .
बैठेंगे ना  हिम्मत हार,
हमें साईं ने बुलाया है ..
रोके ना हमें संसार.......

माना मंजिल की और,   
है कठिन रास्ता .
हमको साईं के सिवा,
किस्से क्या वास्ता .
है बड़ा उपकार,
हमें साईं ने बुलाया है . .
रोके ना हमें संसार..
Share:

तेरी शान तेरे जलाल को


तेरी शान तेरे जलाल को
मैंने जब से दिल मैं बिठा लिया |
मैं ने सब चिराग बुझा दिये
मैं ने इक चिराग जला लिया ||

तेरी याद ही मेरी आस है
तेरी धुल मेरा लिबास है |
अब मुझे तू अपना बना भी ले
मैं ने तुजको अपना बना लिया  ||
तेरी शान  ................


मुझे धुप-छावं का गम नहीं
तेरे काँटों फूलों से कम  नहीं |
मुझे जान से भी अज़ीज़ है
इस चमन मैं तेरा दिया लिया  ||
तेरी शान  ................

तेरी रहमते बेहिसाब हैं
करूँ किस जुबान से शुक्रिया |
मुझसे जब भी कोई खता हुई
तुने फिर गले से लगा लिया  ||
तेरी शान  ................

तू अमीर है मैं गरीब हूँ
तेरा मेरा रिश्ता अजीब है |
कभी रुक गया तो चला लिया
 कभी गिर गया तो चला लिया ||
तेरी शान  ................

कभी आसमां पे है आदमी
कभी आदमी है ज़मीन पर |
ये सजा भला उसे क्यों मिले
जिसने अपने सर को झुका लिया ||
तेरी शान  ................

मेरे साथ साया है साईं का
बस ये तसल्ली की बात है |
मैं तेरी नज़र से न गिर सका
मुझे हर नज़र ने गिरा लिया ||
तेरी शान  ................
Share:

धीरज रख वो रहमत की बरखा बरसा भी देगा

धीरज रख वो रहमत की
बरखा बरसा भी देगा  .
जिस साईं ने दर्द दिया है
वो ही दवा भी देगा  ..
 
तोड़ कभी ना आस की डोरी ,  
खुशियाँ देगा भर-भर बोरी  .
मगर वो गम की परछाई से
तुजे डरा भी देगा  ..
जिस साईं ने  .......
 
मांग मैं भर बिंदिया से पहले
नाम वही निंदिया से पहले  .
एक दिन वो तेरी आशा को
इक चेहेरा भी देगा  ..
जिस साईं ने  .......

बढ जायेगी हिम्मत तेरी
घटेगी  जब  घनघोर  अँधेरी  .
बूंद-बूंद तर्सानेवाला
जाम पिला भी देगा  ..
जिस साईं ने  .......
Share:

Popular Posts

Copyright © ~::PremMadhuray::~ |